23 December 2022 Current Affairs : 23 दिसम्बर 2022 करंट अफेयर्स प्रश्नावली / Today Current Affairs In Hindi

23 December 2022 Current Affairs In Hindi : आज के इस पोस्ट में 23 दिसम्बर 2022 Daily Current Affairs के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का संग्रह उपलब्ध करवाया गया है। जो आपके आने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे – SSC, Bank, Railway, RPSC, Delhi Police, Rajasthan Police SI, Constable, Patwari, Gramsewak, State Exam एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद ही उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है। दैनिक करंट सामसयिक  की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।


Table Of Content(toc)

प्रश्न 1.हाल ही में यूएनएससी में किस देश में हिंसा समाप्त करने के लिए पहली बार प्रस्ताव पारित किया गया है?

A)  यूक्रेन

B)  अफगानिस्तान

C)  आर्मेनिया

D)  म्यानमार


उत्तर :-   म्यांमार ( यूएनएससी में कुल सदस्यों की संख्या 15 है। जिसमें पांच सदस्य स्थाई हैं और बाकी 10 सदस्य अस्थाई हैं।  स्थाई सदस्यों के पास वीटो करने का अधिकार दिया गया है।  )


प्रश्न 2.हाल ही में किस राज्य में भारत के पहले और विश्व के दूसरे  इन्फेंट्री संग्रहालय का उद्घाटन किया गया?

A)  केरल में

B)  मध्यप्रदेश में

C)  गुजरात में

D)  उत्तर प्रदेश में


उत्तर :-   मध्य प्रदेश (  इन्फेंट्री शब्द का मतलब पैदल सेना होता है।  भारत का पहला इन्फेंट्री  संग्रहालय मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थापित किया गया है। विश्व का पहला इन्फेंट्री संग्रहालय अमेरिका में बनाया गया। भारत के इन्फेंट्री संग्रहालय का सीएम इन्फेंट्री द अल्टीमेट है।  )


प्रश्न 3. हाल ही में किस नाम से भारत का पहला ग्रीन स्टील ब्रांड लांच किया गया?

A) कल्याणी फेरेस्टा 

B) टाटा ग्रीन स्टील

C) अदानी फेरेस्टा 

D)  रिलायंस स्टील


उत्तर :-  कल्याणी फेरेस्टा  (भारत का पहला ग्रीन स्टील प्लांट कल्याणी फेरेस्टा है। इस ब्रांड को ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा लांच किया गया है। ग्रीन स्टील का मतलब बिना जीवाश्म ईंधन के  उपयोग से बना स्टील होता है। )


प्रश्न 4. साल 2021-22 में वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक चीनी उत्पादन और निर्यात करने वाला देश कौन सा है?

A)  कनाडा

B)  चीन

C) अमेरिका

D)  भारत


उत्तर :- भारत का (  वर्ष 2021-22 में चीनी के उत्पादन और निर्यात में सबसे पहला स्थान भारत का है।  वर्ष 2021-22 में भारत  ने 110 लाख मैट्रिक टन चीनी का उत्पादन किया। )


प्रश्न 5.तीसरे आसियान भारत ग्रासरूट इनोवेशन फॉरम 2022 में भारत के किस इनोवेटर को प्रथम स्थान मिला?

A) शालिनी कुमारी को

B) थिरूपति नंदन को

C) प्रांजल श्रीवास्तव को

D) इनमें से सभी को


उत्तर :-  शालिनी कुमारी ( आसियान की स्थापना 1967 में की गई जिसमें 10 देश शामिल हैं।  आसियान का मुख्यालय जकार्ता में स्थित है।  शालिनी कुमारी का संबंध बिहार की राजधानी पटना से है।)


प्रश्न 6.हाल ही में परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

A) डॉक्टर जी के रथ को

B) c s वर्गीज को 

C) जी नागेश्वर राव को

D) दिनेश कुमार शुक्ला को


उत्तर :-  दिनेश कुमार शुक्ला ( परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड का मुख्यालय मुंबई में स्थित है जिसके प्रमुख दिनेश कुमार शुक्ला को बनाया गया है। दिनेश कुमार शुक्ला ने नागेश्वरण का स्थान लिया है। )


प्रश्न 7. राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद द्वारा ए ग्रेड प्राप्त करने वाला भारत का पहला विश्वविद्यालय कौन सा है?

A)  गुरु नानक देव  विश्वविद्यालयश

B)  जवाहरलाल विश्वविद्यालय

C)  दिल्ली विश्वविद्यालय

D)  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली


उत्तर :- गुरु नानक देव विश्वविद्यालय ( गुरु नानक देव विश्वविद्यालय  पंजाब के अमृतसर में स्थित है। )


प्रश्न 8.नौसेना द्वारा पश्चिम बंगाल में दूसरा पनडुब्बी संग्रहालय बनाया जा रहा है पहला पनडुब्बी संग्रहालय कहां स्थित है ?

A)  विशाखापट्टनम

B)  मुंबई

C)  कोझीकोड

D)  पणजी


उत्तर :-  विशाखापट्टनम (  विशाखापट्टनम में रिटायर्ड पनडुब्बी आईएनएस कुरसुरा को संग्रहालय में बदला गया है। )


प्रश्न 9.वर्ष 2022 का तमिल भाषा का साहित्य अकादमी पुरस्कार किस उपन्यास को दिया गया है?

A)  अम्बई को 

B)  गोराती वेंकन्ना

C) कालापानी 

D) थोकचोक इबोहनवी 


उत्तर :-    कालापानी (वर्ष 2022 का साहित्य अकादमी पुरस्कार हिंदी के क्षेत्र में बद्रीनारायण को दिया गया, अंग्रेजी के लिए अनुराधा रोए को दिया गया  और तमिलके क्षेत्र के लिए एस राजेंद्र को काला पानी के लिए दिया गया। ) 


प्रश्न 10. 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस किस गणितज्ञ की जयंती के उपलक्ष में मनाया जाता है?

A)  चंद्रशेखर वेंकटरमन

B)  डॉ बिधान चंद्र रॉय

C)  डॉक्टर मोझगुंडम विश्वेश्वरैया

D)  श्रीनिवास रामानुजन

उत्तर :-  श्रीनिवास रामानुजन (प्रतिवर्ष 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। प्रतिवर्ष गणित दिवस श्रीनिवास रामानुजन के जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।  श्री रामानुजन का जन्म तमिलनाडु में हुआ था। )





Next Post Previous Post